शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: शामली। करवाचौथ पर सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखने की परंपरा के बीच शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने पति को इंसाफ दिलाने की मन्नत के साथ व्रत रखा। पूजा के दौरान उन्होंने करवा माता के चित्र के साथ अंकित की तस्वीर सामने रखी। पति की याद और हत्याकांड में न्याय की उम्मीद के साथ रखा गया उनका करवाचौथ व्रत इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। सीमा बालियान ने करवाचौथ से पांच दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने इस संकल्प के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस बार उनका व्रत पति अंकित बालियान को न्याय दिलाने की मांग के लिए होगा। गुरुवार को उन्होंने व्रत रखकर पूजा की और अंकित की तस्वीर को अपने सामने रखा। पूजा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मी...