शामली, जुलाई 26 -- Shamli News: थाना भवन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी रविंद्र पाल पुत्र त्रिलोक चंद के रूप में हुई है। थाना भवन के मोहल्ला ऑफिस दोस्त निवासी रविंद्र पाल ट्रक चालक का काम करता है। शनिवार को किसी कार्य से बुढ़ाना बाइक पर सवार होकर गया था।शनिवार रात अपनी बाइक से बुढाना से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे वह थानाभवन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक्सचेंज के पास पहुंचे। घर देर से पहुंचने के कारण उन्होंने सड़क किनारे एक होटल पर भोजन करने का विचार किया। बाइक सड़क के दूसरी ओर खड़ी कर वह होटल पहुंचे, लेकिन होटल मालिक ने भोजन समाप्त होने की जानकारी दी।

हादसे का विवरण इसके बाद रविंद्र पाल अपनी बाइक की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात...