शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: देहरादून निवासी युवती द्वारा एलम निवासी अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए किए गए तमाम प्रयास आखिरकार सफल नहीं हो सके। युवक की शादी रुकवाने की मांग को लेकर युवती ने लगातार तीन दिन तक कांधला क्षेत्र में डेरा डाले रखा। इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करती रही। हालांकि, युवती की तमाम कोशिशों के बावजूद युवक अपने परिजनों के साथ शादी के लिए रवाना हो गया जबकि युवती को बैरंग लौटना पड़ा। उत्तराखंड राज्य के देहरादून निवासी युवती ने एलम निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक प्रेम संबंध रखने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का दावा था कि युवक वर्ष 2018 से उसके संपर्क में था और शादी करने का वादा करता रहा। इसी बीच युवक की शादी कहीं दूसरी जगह तय होने की जानक...