शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: कांधला। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने कांवड़ सेवा समितियों, व्यापार मंडल और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से शासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। मंगलवार को थाना प्रांगण में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर सीओ कैराना हेमंत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ सेवा शिविर समितियों, कांवड़ सेवा संघ, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सावन मेले की तैयारियों को लेकर श्रंग्वेरपुर चौकी में बैठक बैठक को संबोधित करते हुए सीओ हेमंत कु...