शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के मोहल्ला शांति नगर से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की आसपास और कई अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद किशोरी के पिता जॉनी ने कांधला थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस से बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई। किशोरी के पिता जॉनी ने बताया कि उनकी बेटी घर का काम करने और खाना बनाने के बाद अचानक लापता हो गई। काफी समय तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बेटी का पता नहीं चलने से परिवार के लोग परेशान हैं। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पिता ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए किशो...