Shamli News: शहीद भगत सिंह की जयंती पर विद्यालय में अर्पित की पुष्पांजलि
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: थानाभवन। नगर की शिक्षण संस्था होली मदर अकैडमी में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संगीत गोयल ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रबंधक संगीत गोयल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अदम्य साहस और त्याग का परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति समर्पण और साहस की भावना विकसित करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष आर्य ने भी शहीद भगत सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- जस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.