शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: नगर पालिका परिषद शामली की विकास योजनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। शहर के बाहरी क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से लगातार सडक साईट पटरी, फैंशी लाईट पॉल एवं अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि शहर के बीच स्थित कई घनी आबादी वाले मोहल्ले आज भी जर्जर सड़कों, टूटी नालियों और जलभराव जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर के हाजी कॉलोनी और बरखंडी रोड, नई बस्ती पंसारियान क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई वर्षों से यहां की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: सड़क की हो मरम्मती, घरो का नाले से हो लिंक जगह-जगह गड्ढे होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। टूटी नालियों के कारण पानी सड़क पर ...