Shamli News: शराब ठेके में चोरी के वांछित आरोपित के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: झिंझाना। चौसाना में शराब के ठेके में हुई चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की का नोटिस जारी किया है। पुलिस ने आरोपित के गांव में नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय पर न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार थाना झिंझाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 धारा 303(2) बीएनएस में राशिद पुत्र इशाक निवासी बेगीनाजर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर वांछित चल रहा है। पांच मार्च 2026 को चौसाना क्षेत्र में शराब के ठेके में चोरी की घटना हुई थी। मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना (शामली) के न्यायालय से कुर्की का नोटिस जारी किया गया। उप निरीक्षक श्यामवीरसह ने गांव में पहुंचकर नोटिस चस्पा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.