Shamli News: शरद पूर्णिमा पर आरएसएस ने किया विशेष आयोजन
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: थानाभवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर थानाभवन में देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सनातन धर्म सभा में हुए इस आयोजन में भजन-कीर्तन, अंताक्षरी, खेलकूद और धार्मिक प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया गया। चांदनी रात में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रामायण, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित प्रश्नोत्तरी रही। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो महानगर के एक दर्जन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.