शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: थानाभवन। हरड़ फतेहपुर स्थित बिजलीघर पर शटडाउन को लेकर हुए विवाद में विद्युत विभाग के जेई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जेई ने आरोपी के खिलाफ थानाभवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव हरड़ फतेहपुर स्थित बिजलीघर के जेई प्रमोद सक्सेना ने थानाभवन थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव गोसगढ़ निवासी युवक बिजली के शटडाउन को लेकर उनसे बातचीत करने आया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जेई का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जेई ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई ...