Shamli News: व्हाट्सअप ग्रुप पर सभासदों ने अभद्रता का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: थानाभवन। नगर पंचायत थानाभवन के निर्वाचित सभासदों ने हाउस टैक्स को लेकर बनाए गए एक कथित सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में सभासदों ने थाना प्रभारी थानाभवन को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सभासदों ने तहरीर में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 से नगर पंचायतों में कर प्रणाली में सुधार किया जा रहा है। सभासदों का आरोप है कि "थानाभवन हाउस टैक्स अगेंस्ट ग्रुप" नाम से एक ग्रुप बनाया गया, जिसके माध्यम से आम लोगों को गृहकर जमा नहीं करने के लिए प्रेरित करने तथा शासन की नीतियों का विरोध करने संबंधी पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। आरोप लगाया है कि ग्रुप के माध्यम से नगर पंचायत के सभासदों पर भ्रष्टाचार और काम करने के लिए लिफाफे लेने जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.