शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: कैराना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक के दौरान संगठन को विस्तार देते हुए कई लोगों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में व्यापारियों की एकजुटता, उनके हितों की सुरक्षा और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष बल दिया गया। नगर के मोहल्ला आलकलां स्थित प्रवीण चौहान के आवास पर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इनमें प्रवीण चौहान और चौधरी आलम को संरक्षक बनाया गया। संदीप चौहान व उमेश चौहान को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवा इकाई में रोहित कुमार और नमन जैन को वरिष्ठ उ...