Shamli News: व्यापार बंधु समिति की बैठक में रोडवेज डिपो और पालिका बाजार का मुद्दा उठा
शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापार बंधुओं ने जनपद में रोडवेज डिपो और आधुनिक बस अड्डे की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर डीएम ने एआरएम रोडवेज को व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर उपयुक्त भूमि का चयन प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। शामली शुगर मिल से निकलने वाली छाई के उचित निस्तारण का मामला भी बैठक में उठा। इस पर डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.