शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद ने वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर नगर के विभिन्न स्थानों पर 6566 पौधे रोपित किए। रविवार को प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद ने नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया। अभियान के तहत कुल 6566 पौधे विभिन्न प्रमुख मार्गों और चयनित स्थानों पर लगाए गए। अभियान का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी तथा अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने पानीपत रोड पर पौधा रोपकर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पौधे लगाकर संरक्षण भी जरूरी : एके शर्मा इसके बाद पालिका की टीम ने शामली-पानीपत हाईवे, कांधला रोड, पानीपत रोड, रामड़ा रोड, भूरा रो...