शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: झिंझाना। पदाधिकारियों के दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के चलते झिंझाना स्थित वृद्धाश्रम में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर शुक्रवार देर रात पुलिस आश्रम पहुंची और मामले की जांच की। शनिवार सुबह जिला समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने भी वृद्धाश्रम पहुंचकर दोनों पक्षों और वहां रह रहे वृद्धों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि करीब एक माह पहले 30 अगस्त की सुबह आश्रम में सुक्खन नामक वृद्ध की मौत हो गई थी। उसी दिन शाम को एक अन्य वृद्ध की भी मौत हुई थी। इसके बाद संस्था ने पांच सितंबर को आश्रम के सेवादार दीपक श्रीवास्तव और उसकी पत्नी कोमल को हटाते हुए आश्रम छोड़ने के निर्देश दिए थे। हालांकि, दोनों के आश्रम में ही रहने की बात सामने आई। दोनों का आरोप था कि सं...