शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शहर के धीमानपुरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्री नर्मदेश्वर महादेव जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गुलजारी वाला मंदिर के महंत शैलेन्द्र गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। कार्यक्रम में विश्वकर्मा विराट संघ के जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, विश्वकर्मा सभा के प्रधान अमित विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष महेश धीमान, विश्वकर्मा ...