Shamli News: विशेष सफाई अभियान से चमका वार्ड-11, कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग से रोगों की रोकथाम पर जोर
शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: कांधला। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कांधला ने शनिवार को वार्ड संख्या-11 में विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर सफाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग कराई। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम करना रहा। नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को वार्ड संख्या-11 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब डेढ़ दर्जन सफाई कर्मचारियों ने वार्ड की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया। इसके साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया तथा शाम के समय फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।अभियान की निगरानी सफाई निरीक्षक स्पेशल मलिक, सफाई लिपिक अमरेश कुमार और सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.