शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: कैराना। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला खैलखुर्द निवासी साजिदा उर्फ मुसर्रत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दो जनवरी 2010 को जलालाबाद निवासी नाजिम हसन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में क्रेटा कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे विश्वास में लेकर बैंक लॉकर में रखे 540 ग्राम सोने के जेवर निकलवा लिए। साथ ही देहरादून स्थित उसके प्लॉट को भी धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया। आरोप है कि 26 अक्टूबर 2025 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गले में चुनरी डालकर ज...