Shamli News: विवाद में भाई और भाई पर किया हमला
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: विवाद के चलते युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने भाई व भाई पर चाकू से हमला कर घायल किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव गंदराऊ निवासी जुल्फान ने बताया कि केबल जोड़ने को लेकर उसका अपने भाई से विवाद हुआ था। आरोप है कि सोमवार प्रात: जब वह अपने घर पर था, तभी उसका भाई अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर के अंदर घुस आया तथा चाकू से उस पर और उसकी पत्नी सन्नो पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चींख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.