Shamli News: विवादि भूमि में धान फसल का कटान करा ग्रामसभा के सुपुर्द की उपज
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: चौसाना। बिडौली मार्ग स्थित चौसाना बिजलीघर के समीप करीब 48 बीघा कृषि भूमि पर खड़ी धान की फसल की गुरुवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में कटाई कराई गई। कंबाइन मशीन से काटी गई पूरी फसल को ग्राम सभा के कब्जे में रखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। राजस्व टीम का कहना है कि भूमि और फसल से संबंधित आगे की कार्रवाई न्यायालय के अंतिम आदेश तथा राजस्व नियमों के अनुसार की जाएगी। चौसाना के सुंदरनगर निवासी मक्खन सिंह व अन्य तथा गुरमेज सिंह पक्ष के बीच वर्ष 2001 से पैतृक (वारिसान) संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामला लंबे समय से बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में विचाराधीन था। वादी पक्ष का आरोप था कि गुरमेज सिंह ने तत्कालीन तहसील प्रशासन से मिलीभगत कर विवादित भूमि अपने नाम दर्ज करा ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.