Shamli News: विराट हिंदू महासम्मेलन की सफलता को लेकर गांवों में हुईं नुक्कड़ सभाएं
शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: थानाभवन। योग साधना आश्रम बघरा में आगामी सात अक्टूबर को होने वाले महायज्ञ एवं विराट हिंदू महासम्मेलन की सफलता को लेकर थानाभवन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। सभाओं को स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ने संबोधित कर ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाया कि भारत में हिंदुओं के विरुद्ध विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी पहचान, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित होकर चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से सात अक्टूबर को बघरा स्थित योग साधना आश्रम में आयोजित महायज्ञ एवं विराट हिंदू महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.