Shamli News: विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कैराना क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। कस्बावासियों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही पानी की आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया है कि कैराना कस्बे में बुधवार की साप्ताहिक बंदी का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। इसके अलावा व्यापारियों ने अपने शस्त्र लाइसेंस ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.