शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: जलालाबाद। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित उत्तर प्रदेश विधानमण्डल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2025-2026) की बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रमुख सचिव के समक्ष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग रखी। समिति की बैठक के बाद विधायक ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात कर इन समस्याओं को उठाया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। विधायक अशरफ अली खान ने ग्राम यारपुर तथा ग्राम अम्बेहटा याकुबपुर स्थित विद्युत उपकेंद्रों पर बढ़ते विद्युत भार और ओवरलोडिंग की समस्या को उठाते हुए दोनों उपकेंद्रों पर अतिरिक्त 5-5 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने अथवा मौजूदा 5-5 ए...