Shamli News: विद्युत समाधान शिविर में 20 शिकायतों का निस्तारण, पांच खराब मीटर बदले
शामली, अगस्त 8 -- Shamli News: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चौसाना पर शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से विद्युत समाधान शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी। शिविर में खराब मीटरों की शिकायत पर पांच मीटर तत्काल बदले गए। बिजली बिल में गड़बड़ी से संबंधित 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही आवश्यक सुधार किया गया। इसके अलावा पांच उपभोक्ताओं के नाम में दर्ज त्रुटियों को भी ठीक कराया गया। शिविर के दौरान बकाया बिजली बिल जमा कराने पर विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। एसडीओ पंकज कुमार ने शिविर में पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का शीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.