Shamli News: विद्युत विभाग के अभियान से मचा हड़कंप, कनेक्शनों की जांच कर की गई कार्रवाई
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और विभाग को होने वाले राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए विद्युत विभाग ने सकौती और खोडसमा गांव में अभियान चलाया। इस दौरान बिजली कनेक्शनों की जांच में पांच उपभोक्ताओं को कथित रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। विभाग ने सभी पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही। विद्युत विभाग की टीम ने अभियान के तहत दोनों गांवों में पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान टीम ने विद्युत आपूर्ति से संबंधित अनियमितताओं की पड़ताल की। जांच के दौरान पांच उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी के मामले सामने आए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई। सभी पांच मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.