Shamli News: विद्युत विभाग की टीम ने चलाया अभियान, बकाया वसूला
शामली, सितम्बर 18 -- Shamli News: कैराना। नगर में विद्युत विभाग की टीम ने मीटरों में कम रीडिंग आने की सूचनाओं पर अभियान चलाया। इस दौरान बकाया भी वसूल किाय गया। शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जयप्रकाश, एसडीओ अमित कुमार गुप्ता और अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने टीम के साथ नगर में सत्यम कॉलोनी, मोहल्ला आलकलां और मोहल्ला गुंबद में विद्युत मीटरों की चेकिंग की। इस दौरान मौके पर ही चार विद्युत मीटरों को बदला गया। इसके अलावा विद्युत बिलों का बकाया 1.60 लाख रुपये भी जमा कराए गए। अवर अभियंता अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ मीटरों में कम रीडिंग आने की जानकारी मिल रही थी। मीटर चेकिंग का अभियान अभी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.