Shamli News: विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। आदर्शमंडी थाना पुलिस ने शामली और मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत खंभों से तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए विद्युत तार और एल्युमिनियम तार के कटपीस बरामद किए हैं। आरोपी शटरिंग का काम करने की आड़ में रेकी करते थे और रात के समय विद्युत खंभों से तार काटकर चोरी कर लेते थे। थाना आदर्शमंडी में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी एनपी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी, बनत, शेखूपुरा और टिटौली सहित अन्य स्थानों पर विद्युत तार चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहरुख निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.