शामली, नवम्बर 6 -- Shamli News: शामली। शहर के विजय चौक स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट आने से त्यौहारी सीजन में दिन में करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बाजारी क्षेत्र और आवासीय क्षेत्र में बिजली न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। वही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत ट्रांसफार्मर की कमी को दूर किया। शुक्रवार को शहर के विजय चौक स्थित विद्युत विभाग के ट्रांस्फार्मर में सवेरे करीब 9 बजे अचानक फाल्ट आने से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। त्यौहारी सीजन में अचानक से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से व्यापारियों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पडा। उन्होने मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर विद्युत टीम मौके पर पहुंची और कडी मशक्कत कर फाल्ट को ठीक किया गय...