Shamli News: विद्यालय में बार-बार चोरी से स्टाफ में रोष, प्रधानाध्यापक ने कार्रवाई की मांग
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: कांधला, संवाददाता। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा-कुरतान में लगातार चोरी की घटनाओं से विद्यालय स्टाफ में रोष है। प्रधानाध्यापक ने संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूर्व में हुई चोरी की घटना में कार्रवाई न होने और दोबारा चोरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है। गांव खेड़ा-कुरतान के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं जुलाई 2026 को विद्यालय से दो गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। मामले की तहरीर उसी समय थाना कांधला में दी गई थी, लेकिन आरोप है कि अब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.