Shamli News: विद्यालय में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: प्राथमिक विद्यालय में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव जगनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि 27 सितंबर की रात अज्ञात चोर विद्यालय के कमरे से छत के पंखे चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को घटना में पुलिस ने नईम निवासी मोहल्ला बेगमपुरा कैराना को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से विद्यालय से चोरी किए गए दो पंखे, कैराना नगर से चोरी किए गए दो पावर स्प्रेयर पंप, एक अवैध छुरी और बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.