शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: यातायात माह के तहत पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सोमवार को भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: वाहन चलाते समय मोबाइल का प...