Shamli News: विदेशी महिलाओं और शराब की पार्टी की सूचना पर बैंक्वेट हॉल पहुंची आबकारी टीम
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। शहर के सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार देर रात कथित तौर पर विदेशी महिलाओं और विदेशी शराब के साथ पार्टी किए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही पार्टी खत्म कर रसूखदार वहां निकल लिए। जब तक टीम वहां पर पहुंची तो वहां से सबकुछ हटाया जा चुका था। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि टीम भेजी गई थी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही कार्यक्रम समाप्त हो चुका था। कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है। सोमवार देर रात सीओ सिटी को सूचना मिली थी कि सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक निजी कंपनी गैट दूर गैर एक कार्यक्रम चल रहा है। आरोप था कि कार्यक्रम में विदेशी महिलाओं को बुलाया गया है और विदेशी शराब के साथ पार्टी की जा रही है। पार्टी में शहर के रसूखदार लोग शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.