Shamli News: विजयादशमी पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
शामली, अक्टूबर 20 -- Shamli News: शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया। वीवी इंटर कॉलेज से शुरू हुआ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह दिवाकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विजयादशमी का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का स्मरण कराता है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता है, जबकि मां दुर्गा का स्वरूप अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने का संदेश देता है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Amroha News: विजय दशमी पर गूंजा राष्ट्र भक्ति का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.