शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: शामली। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बुधवार को विकास भवन परिसर में एक दिवसीय वृहद सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू होगा। इसमें दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित करने के साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। ओ-लेवल और सीसीसी के छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, वाकर, ब्लाइंड स्टिक, लेप्रोसी किट समेत अन्य कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम को स...