Shamli News: विकास भवन का ट्रांसफार्मर फुंका, दो दिन तक अंधेरे में रहे कई सरकारी कार्यालय
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: विकास भवन परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से विकास भवन समेत कई सरकारी कार्यालयों की बिजली आपूर्ति दो दिनों तक बाधित रही। बिजली न होने के कारण कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ और अधिकारी-कर्मचारियों को अंधेरे में बैठकर काम करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर बदलकर शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल की। बताया गया कि पिछले दो दिनों से विकास भवन परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित थी। इसका असर विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों के साथ-साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भी पड़ा।बिजली आपूर्ति ठप होने से कंप्यूटर और अन्य विद्युत उपकरण संचालित नहीं हो सके, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.