शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव कादरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के प्रथम आगमन पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओमवीर आर्य ने किया । समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जनपद शामली को विकास की बड़ी सौगात मिली है। जिसके तहत जिले में आधा दर्जन नेशनल हाईवे का निर्माण कराया गया है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडाराज हावी था।लेकिन वर्तमान...