Shamli News: वार्ड-17 में सड़क पर कीचड़ और फिसलन से लोग परेशान
शामली, अक्टूबर 16 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के वार्ड नंबर 17 में बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क पर कीचड़ और फिसलन होने से मोहल्लेवासियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर फैली कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने समस्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए नगर पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। वार्ड नंबर 17 में नगर पालिका परिषद की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रह जाने के कारण बारिश के बाद मार्ग पर कीचड़ जमा हो गई। इससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और लोगों को पैदल चलने के साथ ही अपने वाहनों से निकलने में भी परेशानी हो रही है। कस्बा निवासी नदीम ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बारिश के बाद मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.