Shamli News: वायरल बुखार और गले में खराश के मरीजों से बढ़ी जिला अस्पताल की ओपीडी
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: मौसम में बदलाव और बढ़ी नमी के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार और गले में खराश के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रोजाना करीब 300 से 350 मरीज इन समस्याओं का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार के करीब मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है। वही मंगलवार को जिला अस्पताल में 1580 मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए गए। जहां ओपीडी कक्षों में बैठे चिकित्सकेां ने मरीजों की रोग जांच कर दवां दी। चिकित्सकों के अनुसार बारिश और उमस के कारण वातावरण में नमी बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसके चलते लोगों में वायरल बुखार, गले में खराश, खांसी और जुकाम जैसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.