शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: शामली। श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में आयोजित चातुर्मास के दौरान जैन स्थानक में धर्मसभा का आयोजन हुआ। संघ संचालक श्री नरेश मुनि गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि वात्सल्य भाव से हम दूसरों को अपना बना सकते हैं। जीवन में दूसरों के प्रति प्रेम, सेवा और अपनत्व की भावना रखनी चाहिए। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं और समाज में हिंसा भी कम होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चे के प्रति वात्सल्य भाव रखती है और उसकी जरूरतों का ध्यान रखती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को परिवार और समाज के प्रति वात्सल्य भाव रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- विष्णु कुमार मुनि ने 700 मुनिराज का उपसर्ग दूर कर बचाई थी जान- नरेश मुनि जो भी व्यक्ति हमारे पास आए, उसके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हुए उसकी सेवा करनी चा...