शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: वलीमे की दावत में गोमांस से खाना बनाने के मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों की जमानत पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। 18 जून की रात पुलिस ने यमुना नदी किनारे गौकशी पकड़ी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने नगर के मुगल गार्डन में छापा मारा था। यहां पर छड़ियान निवासी फरमान की वलीमें की दावत के लिए गोमांस से दावत का खाना बनाया जा रहा था। पुलिस ने दूल्हे फरमान और उसके मामा सलमान को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने मैरिज होम संचालक हाजी अनीस, हलवाई खलील फरीदी, दूल्हे के पिता फुरकान सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जेल में बंद दूल्हे के पिता फुरकान, हलवाई खलील फरीदी, हाजी अनीस, अशवाक, सादिक और जुल्फिकार के अधिवक्ताओं ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में स...