शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने वरिष्ठता के आधार पर चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनाती की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। डॉ. विजेंद्र कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह लेवल-2 के चिकित्सक हैं। वर्तमान में वह सीएचसी शामली में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारी लेवल-1 के हैं। उनके अनुसार, वरिष्ठता के आधार पर उन्हें चिकित्सा अधीक्षक पद पर तैनात किया जाना चाहिए। डॉ. विजेंद्र कुमार ने सीएमओ से सेवा नियमावली और वरिष्ठता क्रम को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीएचसी शामली का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त करने की मांग की ...