Shamli News: लोहे की रॉड से हमला कर तोड़ा दांत
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: कैराना। रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला कर दांत तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। गांव भूरा निवासी शौकीन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोस का इलताफ उसके मकान के सामने गली में एक तरफ बोगी और दूसरी तरफ ट्राली खड़ी कर देता है। इससे गली का रास्ता बाधित रहता है। 27 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे वह गाड़ी लेकर वहां से गुजर रहा था, लेकिन रास्ता बंद होने पर उसने इलताफ से वाहन हटाने को कहा। आरोप है कि इस पर इलताफ ने अपने भाई मुरसलीन और बेटे दानिश को बुला लिया। तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गाड़ी से नीचे खींच लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट की गई, जिस कारण उसका एक दांत टूट गया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.