Shamli News: लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी का आरोप, फर्जी चेक सौंपकर कार्रवाई की मांग
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों से रुपये ठगने से पीड़ितों में गहरा रोष बना हुआ।पीड़ितों ने थाने पहुंचकर कथित फर्जी चेक और तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर निवासी नासिर राणा ने कई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें आसान प्रक्रिया से लोन दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में प्रत्येक व्यक्ति से 2,350 रुपये जमा कराए। ग्रामीणों का कहना है कि रुपये लेने के बाद न तो किसी को लोन उपलब्ध कराया गया और न ही उनकी जमा की गई रकम वापस की गई। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.