Shamli News: लीकेज गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन युवक झुलसे
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: कैराना। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दौड़े पड़ोस के तीन युवक भी उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला आलदरम्यान निवासी कासिम के मकान में गुरुवार शाम करीब सात बजे उसकी पुत्रवधू किचन में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। बताया गया कि इसी दौरान सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग की लपटें घरेलू सामान तक पहुंच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोगों ने गैस सिलेंडर पर मिट्टी, रेत और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी दौरान पड़ोस के अबरार, शाबान और शान इलाही आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हालांकि, मशक्कत के बाद लोगों ने आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.