शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: शामली। लायंस क्लब सिनर्जी शामली की ओर से कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन माजरा रोड स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के शौर्य, भारतीय सेना के अदम्य साहस और विजय दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने बच्चों को बताया कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने किस तरह विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा की। विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों वाले जागरूकता पैंपलेट भी वितरित किए गए।क्लब यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर दीं छात्रों ने प्रस्तुति पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के वीर जवानों क...