शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: लायंस क्लब शामली सिनर्जी का इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार देर रात शहर के दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की नई टीम ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब आदित्य गुप्ता रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को अरविंद संगल ने शपथ दिलाई। अमन शर्मा ने अध्यक्ष, वैभव गुप्ता ने सचिव तथा प्रियंक गोयल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नई टीम ने क्लब की सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में लायंस परिवार के सदस्यों के साथ शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों के विस्तार की अपेक्षा ...