Shamli News: लायंस क्लब शामली सिनर्जी का 101 पौधारोपण अभियान शुरू
शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: पर्यावरण संरक्षण, घटती वर्षा एवं बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब शामली सिनर्जी द्वारा 101 पौधारोपण अभियान का शुभारंभ रविवार प्रातः रॉक गोल्ड अकादमी कैराना रोड शामली से किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा संकल्प लिया गया कि अभियान के अंतर्गत नगर की विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं में कुल 101 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को भी इस अभियान से जोड़ते हुए पौधों का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभा सकें।क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और कम होती वर्षा को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनका संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.