शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब शामली दोआब द्वारा जनपद की दो महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. नीलम शुक्ला एवं डॉ. रेखा गर्ग को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं एवं समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने दोनों चिकित्सकों को माला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक न केवल रोगियों का उपचार करते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. नीलम शुक्ला एवं डॉ. रेखा गर्ग के समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Shamli News: लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा डॉक्टर्स डे समारोह आयोजित मौके पर शिखा गोयल, अनीता बंसल, कवि...