Shamli News: लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा डॉक्टर्स डे समारोह आयोजित
शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उनके कार्यस्थलों पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने अस्पतालों एवं सीए कार्यालयों में जाकर माल्यार्पण किया तथा शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कि डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनके बिना स्वस्थ एवं सुदृढ़ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता से मानव जीवन की रक्षा करते हैं, जबकि सीए आर्थिक व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन एवं विश्वास को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- चिकित्सकों व सीए को किया सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.