Shamli News: लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में लायंस क्लब शामली का 51वां अधिष्ठापन समारोह एवं चार्टर नाइट धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह के साथ मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्लब की सेवा गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। समारोह में डॉ. राजीव बंसल ने अध्यक्ष, अनुज गुप्ता ने सचिव और पीयूष संगल ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नवगठित कार्यकारिणी ने क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को दो साइकिल और एक सिलाई मशीन प्रदान की गई। इसके अलावा समाज और क्लब के प्रति योगदान के लिए इंजीनियर, सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब परिवार में नए सदस्यों के रूप में राजीव गोयल, अमित गर्ग और पीयूष बंसल का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.